खबर केसरी, जबलपुर - पुलिस मुख्यालय भोपाल से आदेश जारी होने के बाद जबलपुर जिले में पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने पदोन्नत हुए अधिकारियों के कंधों पर तीसरा सितारा लगाकर उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अखिलेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सूबेदार से रक्षित निरीक्षक बने अधिकारी:
- राहुल सिंह
- रूमा तेकाम
- रोशनी केशरवानी
उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अधिकारी:
- जागृति साहू
- सोनल पाण्डे
- संगीता चौधरी
- आभा दुबे
- हेमामल थापा
- दीप्ति मरावी
- शैलेन्द्र सिंह
- दिनेश गौतम
एसपी सम्पत उपाध्याय का संदेश:
अधिकारियों को संबोधित करते हुए एसपी श्री सम्पत उपाध्याय ने कहा, "आपने अपनी मेहनत और लगन से विभाग में अपना रिकॉर्ड बेहतरीन बनाए रखा है। प्रमोशन के साथ-साथ आपकी जवाबदेही और जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपका पिछला अनुभव नई भूमिकाओं में काम आएगा और आप पुलिस विभाग व शहर का नाम रोशन करते रहेंगे।"
