Breaking

खबर केसरी

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर संस्कारधानी में माहभर चलेगा अभियान; 2-2 हजार दीपों के क्लस्टर में बंटेगा आयोजन

 

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे जिले में चलेगा सेवा संकल्प अभियान



विशेष संवाददाता जबलपुर, 

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू होने जा रहा है। गुरुवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की अहम बैठक लेकर तैयारियों की रूपरेखा तय की।

​कलेक्टर ने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम 7 बजे मां नर्मदा के पावन गौरीघाट पर 1 लाख दीपदान से की जाएगी। इसे जिला स्तरीय आयोजन का रूप दिया गया है, जिसमें अव्यवस्था से बचने के लिए लगभग 2-2 हजार दीपों के अलग-अलग क्लस्टर बनाए जाएंगे। प्रत्येक क्लस्टर में स्वयंसेवकों की तैनाती और संचालन का जिम्मा नोडल अधिकारी संभालेंगे।

​इस महा-आयोजन में महिला स्व-सहायता समूह, एनसीसी, स्काउट्स एवं गाइड्स, रेडक्रॉस, खेल विभाग, वन समितियां और विभिन्न कॉलेज-स्कूलों के विद्यार्थी भागीदारी करेंगे। पंचायतों और नगर निगम के माध्यम से आमजन को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।

​बैठक में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गेहलोत, अपर कलेक्टर नीता राठौर और रविशंकर राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post