Breaking

खबर केसरी

जबलपुर में रेत माफियाओं पर बड़ा एक्शन: मानेगांव में 400 घन मीटर अवैध रेत जब्त

 

​जबलपुर, खबर केसरी - रेत माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। शनिवार को जबलपुर तहसील के ग्राम मानेगांव में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई (जॉइंट ऑपरेशन) को अंजाम दिया। इस ताबड़तोड़ एक्शन से इलाके के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

​अवैध भंडारण पर पड़ी रेड

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन को मानेगांव में अवैध रूप से रेत डंप किए जाने की भनक लगी थी। इसके बाद सीएसपी (बरगी) और सहायक खनिज अधिकारी विवेकानंद यादव समेत तीनों विभागों के अधिकारियों ने मौके पर दबिश दी।

​400 घन मीटर रेत मौके से जब्त

टीम ने जब मौके की जांच की, तो वहां करीब 400 घन मीटर रेत अवैध रूप से भंडारित पाई गई। बिना किसी परमिशन के डंप की गई इस पूरी रेत को टीम ने तुरंत जब्त कर लिया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध खनन और भंडारण को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

​#DepartmentOfMineralResources #khabarkesri  #Jabalpur #madhypradesh 

Post a Comment

Previous Post Next Post