Breaking

खबर केसरी

मिलावटखोरों पर प्रशासन की सख्ती: भोपाल में 56 भोग की मिठाइयों और ओंडूर के चावल की हुई सैंपलिंग, लैब भेजी गई रिपोर्ट


विशेष संवाददाता खबर केसरी भोपाल - शहर में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। विभाग की टीम ने भोपाल के कई बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर सैंपलिंग की कार्रवाई की है, जिससे हड़कंप मच गया है।

​'56 भोग' के केक में फफूंद की शिकायत पर त्वरित एक्शन

कोलार रोड स्थित चूना भट्टी के मशहूर प्रतिष्ठान '56 भोग' को लेकर एक ग्राहक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वहां से खरीदे गए केक में फफूंद (Fungus) लगी हुई है। शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गजब की फुर्ती दिखाई और महज एक घंटे के भीतर मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत संबंधित केक का सैंपल लिया। इसके अलावा, जांच के दायरे को बढ़ाते हुए दुकान से बेसन बर्फी, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए जब्त किए गए।

इन दुकानों से लिए गए चावल के सैंपल

मिठाइयों के अलावा, राजधानी में बिक रहे चावल की क्वालिटी को जांचने के लिए भी कई जगह छापे मारे गए:

  • ​हनुमानगंज स्थित द्वारकादास दयालदास से 'रीवाज ब्रांड' चावल का सैंपल लिया गया।
  • ​जुमेराती स्थित प्रेमचंद दौलतराम से भी 'रीवाज ब्रांड' चावल का नमूना लिया गया।
  • ​लालघाटी स्थित Ondoor (ओंडूर) से 'Ondoor ब्रांड' के चावल की सैंपलिंग की गई।

​लैब रिपोर्ट आने पर होगी सख्त कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब्त किए गए सभी नमूनों को नियमानुसार जांच के लिए प्रयोगशाला (Lab) भेज दिया गया है। रिपोर्ट में यदि कोई भी खाद्य पदार्थ मानकों के विपरीत या मिलावटी पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदारों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

#KhabarKesari #BhopalNews #FoodSafety #56BhogBhopal #Adulteration #MPNews #BhopalUpdate #CMMP #FoodDepartment

Post a Comment

Previous Post Next Post