Breaking

khabar kesri

मेधावियों को मिला डिजिटल तोहफा: खातों में पहुंचे 25-25 हजार रुपये.... जिले के 3,319 विद्यार्थियों को मिला लाभ, 304 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से हुई ट्रांसफर



जबलपुर

प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लैपटॉप वितरण योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में 25-25 हजार रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश के 1 लाख 21 हजार 804 विद्यार्थियों को करीब 304 करोड़ रुपये की राशि दी गई।

जबलपुर जिले की बात करें तो यहां के 3,319 मेधावी विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिला है। यह राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से विद्यार्थियों के खातों में भेजी गई है, जिससे वे अपनी जरूरत के अनुसार लैपटॉप खरीद सकेंगे।

भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान जबलपुर के दो मेधावी छात्र-छात्राएं ओम चौकसे और शिवांगी नागदेव को मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्यक्ष रूप से लैपटॉप प्रदान किए गए। वहीं शहर के मॉडल हाई स्कूल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से विद्यार्थियों को लैपटॉप सौंपे गए और कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, संयुक्त संचालक घनश्याम सोनी एवं जिला शिक्षा अधिकारी गौतम वर्बे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे


Post a Comment

Previous Post Next Post