Breaking

खबर केसरी

चित्रकूट पहुँचे नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय: बाढ़ प्रभावित भरत घाट का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

 


चित्रकूट/सतना (खबर केसरी)। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को चित्रकूट का दौरा किया। उन्होंने माँ मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित प्रसिद्ध भरत घाट का निरीक्षण कर बाढ़ के बाद किए जा रहे साफ-सफाई और पुनर्व्यवस्थापन कार्यों का विस्तृत जायजा लिया।

​क्षतिग्रस्त पुल का लिया जायजा, स्थानीय निवासियों से की चर्चा

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय ने पर्यटक बंगला से हनुमान धारा रोड पर बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल का भरत घाट से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों से आत्मीय चर्चा करते हुए बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली और शासन की ओर से हर संभव सहायता एवं त्वरित व्यवस्थापन का आश्वासन दिया।

​तमाम प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विजय यादव, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post