Breaking

खबर केसरी

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48 घंटे में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार


पिपलियामंडी, मंदसौर, खबर केसरी डेस्क:- मध्यप्रदेश और राजस्थान में 20 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अंतर्राज्यीय आदतन चोरों को मंदसौर जिले की पिपलियामंडी थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

​पुलिस ने ग्राम बालागुढ़ा और उमरिया में हुई दिनदहाड़े नकबजनी की वारदातों का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) की बारीकी से जांच कर आरोपियों को धर दबोचा।

​पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। जब्त किए गए कुल मशरूके की कीमत 4 लाख 62 हजार 150 रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब इन आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है, जिससे दोनों राज्यों में हुई अन्य कई वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post