Breaking

खबर केसरी

ग्लोबल कॉलेज में सजी गरबा नाइट, बच्चों का उत्साह बढ़ाने झूमे अभिभावक

 


​जबलपुर, खबर केसरी - जबलपुर में स्थित ग्लोबल कॉलेज, जबलपुर में गत 15 अक्टूबर (पंचमी के दिन) शानदार गरबा नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पनागर नगर से अध्ययनरत प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रस्तुतियां दीं. इस रंगारंग महोत्सव में नगर के प्रतिभाशाली बच्चों—अनन्या खरे, भूमि कुशवाहा एवं आदित्य तिवारी सहित अनेक प्रतियोगियों ने अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिल्ली का प्रसिद्ध "ड्रीमेबाज बैंड" रहा, जिसकी बेहतरीन धुनों और प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

​गणमान्य अतिथियों की रही विशेष उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में कॉलेज के संचालकगणों के साथ-साथ क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम में विधायकगण सुशील इन्दु तिवारी, नीरज सिंह, डॉ. अभिषेक पांडे और विनय सक्सेना अतिथि के रूप में शामिल हुए.

​अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

महोत्सव को और अधिक उत्साहजनक बनाने के लिए नगर के अभिभावकों, समाजसेवियों और प्रतिष्ठित नागरिकों ने सपरिवार गरबा डांस में सहभागिता की. इस दौरान समाजसेवी अवधेश खरे (आशु लेखक), रविचरण पांडे (पूर्व पार्षद), एडवोकेट सिद्दीकी जी एवं पटेल साहब सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों के साथ गरबा खेलकर और थिरककर उनका भरपूर उत्साहवर्धन किया. यह आयोजन बच्चों और परिजनों के लिए बेहद यादगार और उत्साह से भरपूर रहा।

#jabalpur #globlecollage #garbamahotsav #khabarkesri #madhypradesh 

Post a Comment

Previous Post Next Post