गांधीग्राम (खबर केसरी) - क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्था 'सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति' द्वारा वर्ष 2009 में अपनी स्थापना के बाद से लगातार गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक यह आयोजन प्रतिवर्ष क्षेत्रवासियों के अभूतपूर्व सहयोग से धूमधाम से संपन्न होता है।
समिति के संरक्षक पौराणिक राघवेंद्र त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में यह धार्मिक आयोजन हर वर्ष नई भव्यता प्राप्त कर रहा है। स्थापना काल से ही समिति धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।
इस वर्ष भी गणेश उत्सव को सुचारू एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए समिति की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। आयोजन की व्यवस्थाओं में संजय पटेल, दिलीप ठाकुर, सौरभ कुररिया, विकास चौरसिया, शैंकी विश्वकर्मा, सौरभ चौरसिया, निलेश सोनी, नारायण यादव, राहुल यादव, आकर्षक त्रिपाठी, शरद मिश्रा, आशीष बर्मन, मुकेश प्रजापति, सतीश पटेल, इंद्र कुमार साहू एवं सुमित तिवारी विशेष योगदान दे रहे हैं। समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों एवं महाआरती में सहभागिता की अपील की है।
