Breaking

खबर केसरी

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर जबलपुर कांग्रेस ने कसी कमर; जिले से 25 हजार युवाओं के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य

 


​जबलपुर खबर केसरी - आगामी 19 सितंबर 2026 को इंदौर में आयोजित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर द्वारा जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से पेपर लीक और युवाओं के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित होगा, जिसमें छात्र-छात्राएं सीधे राहुल गांधी से सवाल-जवाब कर सकेंगे।

​कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जबलपुर जिले से 20 से 25 हजार युवाओं (18 से 35 वर्ष) के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य तय किया गया है, जो QR कोड के माध्यम से किया जा रहा है।

                  जिले भर में होगा सीधा प्रसारण

      ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जबलपुर से इंदौर जाने वाले युवाओं के लिए यात्रा की समुचित व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही जो लोग इंदौर नहीं जा सकेंगे, उनके लिए जिले के सभी ब्लॉकों, प्रमुख नगरों एवं पनागर बस स्टैंड जैसे मुख्य स्थलों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर शाम 5:00 बजे से कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था रहेगी।

​       ब्लॉक अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस, NSUI, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और समस्त प्रकोष्ठों को घर-घर जाकर युवाओं का पंजीयन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने जिले के समस्त वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं से इस कार्यक्रम से जुड़कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post