Breaking

खबर केसरी

अवैध शराब और राजस्व विभाग की मनमानी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: 29 सितंबर को पनागर बस स्टैंड पर महाआंदोलन


 

जबलपुर, खबर केसरी

जनहित के गंभीर मुद्दों और प्रशासनिक लचरता को लेकर समाजवादी पार्टी आगामी 29 सितंबर 2026, मंगलवार को पनागर बस स्टैंड पर एक विशाल महाआंदोलन करने जा रही है। आंदोलन के समापन पर पार्टी प्रतिनिधिमंडल द्वारा थाना प्रभारी एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर त्वरित व ठोस कार्रवाई की मांग की जाएगी।

​आंदोलन के प्रमुख मुद्दे:

  • ​अवैध शराब पर रोक और शराबबंदी की मांग: गांव-गांव बिक रही अवैध व जहरीली शराब से उजड़ते परिवारों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए पूरे प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की मांग की जाएगी।
  • ​राजस्व विभाग में लापरवाही और भ्रष्टाचार: पनागर तहसील कार्यालय में फाइलों के गुम होने, नामांतरण व सीमांकन जैसे मामलों के महीनों लंबित रहने तथा किसानों व आम नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर कटवाने की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

​रणनीति तैयार, पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश:

आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष नोकेलाल प्रजापति, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेश यादव, जिला प्रमुख सचिव इमरत लाल नुनिया, शहर अध्यक्ष रोहित यादव, कार्यकारी शहर अध्यक्ष यूसुफ शेख, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुशील पटेल, शहर प्रमुख सचिव एवं कार्यालय प्रभारी ब्रजेन्द्र नागर और सोम यादव सहित प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।

​बैठक में कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने स्पष्ट किया कि सपा का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि लचर प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार लाकर पीड़ित जनता व किसानों को न्याय दिलाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post