Breaking

खबर केसरी

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने किया एल्गिन अस्पताल का औचक निरीक्षण: पर्ची काउंटर होगा डिजिटल, व्यवस्थाएं सुधारने के कड़े निर्देश


 जबलपुर: खबर केसरी - कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शासकीय रानी दुर्गावती चिकित्सालय (लेडी एल्गिन अस्पताल) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

​डिजिटल पर्ची काउंटर और निर्बाध दवाओं के निर्देश:

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पर्ची काउंटर पर लगने वाली कतारों को कम करने के लिए प्रक्रिया को तत्काल पूरी तरह डिजिटल करने के निर्देश दिए। वार्डों में पहुंचकर उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं व दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि सभी जरूरी दवाएं मरीजों को अस्पताल से ही निर्बाध रूप से मिलनी चाहिए।

  • ​रसोई घर और भोजन की गुणवत्ता की जांच: कलेक्टर ने अस्पताल की रसोई का भी मुआयना किया। उन्होंने मरीजों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का बारीकी से परीक्षण किया तथा इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
  • ​नई बिल्डिंग और अमृत कलश कक्ष का अवलोकन: अस्पताल परिसर में बन रही नई बिल्डिंग के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने शेष निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही 'अमृत कलश कक्ष' की व्यवस्थाओं को भी परखा।

​निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रविशंकर राय, सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी, एल्गिन अस्पताल अधीक्षक डॉ. नीता पराशर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post