Breaking

खबर केसरी

जबलपुर पुलिस की अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: 2 महिलाओं सहित 4 तस्कर गिरफ्तार,

 


231 लीटर कच्ची शराब जब्त और 5 क्विंटल लाहन नष्ट

​जबलपुर: खबर केसरी - जिले में अवैध मादक पदार्थों और अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (IPS) के निर्देश पर तिलवारा, गढ़ा और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने सघन दबिश दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-2) पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन एवं CSP गढ़ा आशीष जैन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 2 महिलाओं समेत 4 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 231 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की, जबकि मौके पर मिले लगभग 5 क्विंटल लाहन और भट्टी के उपकरणों को नष्ट कर दिया।

​अलग-अलग ठिकानों पर दी गई दबिश:

  • ​ग्राम नागनदेवरी: मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बदलिया बाई (46 वर्ष) को घर के सामने से पकड़ा गया। उसके पास रखे प्लास्टिक के डिब्बों से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
  • ​ग्राम सकरी: घर के पीछे ग्राहकों को शराब बेचते हुए जयंती चक्रवर्ती (25 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से 4 कुप्पियों में रखी 58 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई।
  • ​ग्राम ग्वारी: 18 वर्षीय इंदर सिंह गौड़ को बोरियों में प्लास्टिक पन्नियों में भरकर शराब बेचते पकड़ा गया। तलाशी में 58 पन्नियों से कुल 58 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
  • ​ग्राम लम्हेटी: नाले किनारे शराब बेचने की फिराक में खड़े धनराज यादव (29 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसके पास रखे 4 डिब्बों से 55 लीटर शराब जब्त की गई।

​थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा के अनुसार चारों आरोपियों के खिलाफ थाना तिलवारा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

​पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस सफल कार्रवाई में तिलवारा, गढ़ा और पुलिस लाइन के उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, सतीश शुक्ला, अरुण रघुवंशी, ज्ञानेंद्र पाठक, देववती, महिला आरक्षक प्रियंका सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post