Breaking

खबर केसरी

JDA में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति पर उठे सवाल: नगर कांग्रेस ने अध्यक्ष संदीप जैन को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

 


जबलपुर: खबर केसरी - जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोबारा संविदा या अन्य माध्यमों से नियुक्ति दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता, नियमों के उल्लंघन और प्राधिकरण पर पड़ रहे अतिरिक्त वित्तीय बोझ को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने कड़ा एतराज जताया है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन को ज्ञापन सौंपा।

​नगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रिज़वान अली कोटी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई कि सेवानिवृत्ति के बाद की गई सभी पुनर्नियुक्तियों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

  • ​पारदर्शिता और वित्तीय भार पर सवाल: रिज़वान अली कोटी ने कहा कि प्रशासन को यह सार्वजनिक करना चाहिए कि ये नियुक्तियां किन नियमों के तहत की गईं और इन पर अब तक कितना मानदेय व वेतन खर्च हुआ है।
  • ​युवाओं के हक की अनदेखी: उन्होंने आरोप लगाया कि रिटायर्ड कर्मचारियों को बार-बार मौका देकर योग्य और शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उनके वाजिब अवसरों से वंचित किया जा रहा है।
  • ​नियम तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई: कांग्रेस प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं, बल्कि संस्थागत जवाबदेही का सवाल है। यदि जांच में नियमों की अनदेखी सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

​ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से बादल पंजवानी, कपिल भोजक, ज़फर खान, एजाज अंसारी, सिकंदर खान और शफ़ी खान सहित कई अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post