Breaking

खबर केसरी

317 पाव अवैध देशी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, शहपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 


​जबलपुर, खबर केसरी - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर 317 पाव देशी शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

​गोटेगांव की तरफ खपाने ले जा रहा था शराब

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा प्रवीण धुर्वे की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

​थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि 15 सितंबर की देर रात मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एक युवक स्पलेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 20 ZN 1618) पर दो बोरियों में शराब लादकर जबलपुर की तरफ से गोटेगांव की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल शहपुरा-गोटेगांव रोड स्थित ढीमरझोझी तिराहा हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर दबिश दी।

​पुलिस को देखकर भागने का प्रयास, घेराबंदी कर दबोचा

चेकिंग के दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का बाइक सवार आते दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेरकर रोक लिया।

​पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल चौधरी (उम्र 23 वर्ष), निवासी धरमपुरा, थाना भेड़ाघाट बताया। बाइक के पीछे बांधी गई दो प्लास्टिक बोरियों को खोलकर चेक करने पर सफेद बोरी में 150 पाव और हरी बोरी में 167 पाव देशी शराब बरामद हुई।

​आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 317 पाव देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट/स्पलेंडर बाइक ज़ब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​सराहनीय भूमिका: - इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक रोहित एवं अमित पटेल की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post