Breaking

खबर केसरी

गीता भवन में विशाल रक्तदान शिविर के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का हुआ शुभारंभ


सेवा कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को प्रेरणा के रूप में मनाएं: मंत्री राकेश सिंह

​जबलपुर, खबर केसरी: - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनकी 25 वर्षों की अविरल सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में जबलपुर के घंटाघर स्थित गीता भवन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, लोकसभा सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह 'अन्नू', विधायक श्री अशोक रोहाणी, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

​25 वर्षों की सेवा यात्रा समाज के लिए प्रेरणादायी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि भारत हमेशा उन महापुरुषों को स्मरण करता है जिन्होंने अपना जीवन समाज निर्माण के लिए समर्पित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपने 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन में सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया है। उनके जन्मदिन को मनाने का सबसे सही माध्यम सेवा कार्य ही हैं। आज रक्तदान जैसे पवित्र कार्य से इस अभियान का आगाज हो रहा है।

​अपर मुख्य सचिव व नेताओं ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में जिले के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव तथा भाजपा महामंत्री श्री रंजीत पटेल सहित बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

​वरिष्ठ जन व प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, दिव्यांगजन प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप रजक, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत, सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी सहित विक्टोरिया अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं एल्गिन अस्पताल की चिकित्सा टीमें मौजूद रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post