Breaking

खबर केसरी

राहुल गांधी पर दर्ज 'फर्जी' मुकदमा वापस लेने की मांग: पनागर में 7 सितंबर को कांग्रेस का बड़ा धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन ​



पनागर (जबलपुर)

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पनागर द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में 7 सितंबर (सोमवार) को एक विशाल धरना-प्रदर्शन और विरोध रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन दोपहर 1:00 बजे पनागर बस स्टैंड पर आयोजित होगा, जिसके बाद तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ​

क्या है पूरा मामला? -  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की सभा के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा तथाकथित 'शुद्धिकरण' का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कृत्य से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे—जो कि अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं—का घोर अपमान हुआ है। ​इस घटना के विरोध में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार से संबंधित भाजपा नेताओं पर एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी। कांग्रेस का आरोप है कि उचित कार्रवाई करने के बजाय उल्टा राहुल गांधी के खिलाफ ही फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। ​

राष्ट्रपति से मुकदमा वापस लेने की होगी मांग

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पनागर ने इस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। सोमवार को आयोजित प्रदर्शन में राष्ट्रपति से मांग की जाएगी कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किए गए इस झूठे मुकदमे को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। ​

सभी प्रकोष्ठों और कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील

 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पनागर के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने समस्त वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), अनुसूचित जाति कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस और किसान कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 1:00 बजे पनागर बस स्टैंड पहुंचने का पुरजोर आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post