जबलपुर, खबर केसरी:- शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 21 से 25 सितंबर तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य और रंगारंग समापन हुआ। प्रदेश के 9 संभागों से आए 790 खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स की मौजूदगी में हुए इस खेल महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर संभाग ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बैंड दल ने मोहा मन
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत बैंड दल की मधुर धुन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि विधायक अशोक रोहाणी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी आज जीत नहीं पाए, वे निरंतर प्रयास करते रहें। आज खेलों के क्षेत्र में क्रांति आई है और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाएं निकलकर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश जैन, सचिव दिग्विजय सिंह, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण घनश्याम सोनी एवं जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम एक नज़र में:
- ओवरऑल चैंपियन: इंदौर संभाग
- कुश्ती ग्रीकोरोमन (17 वर्ष बालक): उज्जैन (प्रथम), जबलपुर (द्वितीय)
- कुश्ती फ्रीस्टाइल (17 वर्ष बालक): उज्जैन (प्रथम), इंदौर (द्वितीय)
- कुश्ती फ्रीस्टाइल (17 वर्ष बालिका): इंदौर (प्रथम), भोपाल (द्वितीय)
- वुशू (17 वर्ष बालक): जबलपुर (प्रथम), ग्वालियर (द्वितीय)
- वुशू (19 वर्ष बालक): रीवा (प्रथम), उज्जैन (द्वितीय)
- वुशू (17 वर्ष बालिका): रीवा (प्रथम), उज्जैन (द्वितीय)
- वुशू (19 वर्ष बालिका): इंदौर (प्रथम), उज्जैन (द्वितीय)


