Breaking

खबर केसरी

नुनसर में धूमधाम से निकला गणेश विसर्जन चल समारोह

 


बैंड-बाजे, आतिशबाजी और कलश यात्रा के साथ निकली शोभायात्रा, सरोवर में विधि-विधान से हुआ गणेश प्रतिमा विसर्जन

महेंद्र दुबे नुनसर, खबर केसरी - श्री सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति बाजार वार्ड नुनसर द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर शुक्रवार को भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ सहभागिता की। बैंड-बाजे, आतिशबाजी और धार्मिक जयघोष के बीच गणेश जी की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया।

      चल समारोह मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम के प्रमुख धार्मिक स्थलों चंडी माई मंदिर, खेर मंदिर एवं शंकर मंदिर पहुंचा, जहां भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई। वहीं कन्याओं द्वारा कलश धारण कर शोभायात्रा की अगुवाई की गई। ग्राम के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

        इसके बाद गणेश प्रतिमा को नुनसर सरोवर ले जाया गया, जहां विधि-विधान से पूजन एवं आरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूजन एवं आरती पंडित मनीष दुबे द्वारा संपन्न कराई गई। इस दौरान समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

        चल समारोह के दौरान नुनसर चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल ने यातायात व्यवस्था संभालने में सहयोग किया, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

आसपास के गांवों में भी गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

गणेश उत्सव के समापन पर नुनसर के साथ आसपास के रोझा रोझा, जरोद, कंतोरा, सिमरिया, उजरोड़, सोनतालाई सहित अन्य ग्रामों में भी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन चल समारोह धूमधाम से निकाले गए। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। पूरे क्षेत्र में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे गूंजते रहे।

#jabalpur #nunsar #patan ##khabarkesri #madhypradesh #ganeshvisarjan #bhedaghat 

Post a Comment

Previous Post Next Post