नई दिल्ली, खबर केसरी - राजधानी के भारत मंडपम में आज 9वें 'भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026' (India International Water Week 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। देश के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस वर्ष जल सप्ताह का मुख्य विषय (Theme) "जलवायु लचीला जल प्रबंधन" (Climate Resilient Water Management) रखा गया है, जो बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच टिकाऊ जल संसाधनों के विकास पर केंद्रित है।
कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल, जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना और श्री राज भूषण चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में भारत और विदेश से आए वरिष्ठ अधिकारियों, जल विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने जल संरक्षण और आधुनिक तकनीक आधारित जल प्रबंधन को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। वहीं, जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने सरकार की जल जीवन मिशन और अन्य जल संरक्षण योजनाओं की उपलब्धियां रेखांकित कीं।
इस बहुदिवसीय आयोजन में देश-विदेश के विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन के दौर में जल सुरक्षा, वर्षा जल संचयन और नदियों के पुनरुद्धार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
#newdelhi #khabarkesri #cpradhakrishnan


