Breaking

खबर केसरी

जबलपुर में “Become Adarsh – चलो आदर्श बनें” का द्वितीय चरण आज, बच्चों को मिलेगी नैतिक शिक्षा

जिले के लगभग 2000 शिक्षक /शिक्षिका होंगे प्रशिक्षित

जबलपुर , खबर केसरी - विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिक मूल्य, अनुशासन, सकारात्मक सोच, चरित्र निर्माण एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से स्वामीनारायण मंदिर संस्थान (BAPS) द्वारा “Become Adarsh – चलो आदर्श बनें” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें आदर्श विद्यार्थी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों को कार्यक्रम की अवधारणा, गतिविधियों एवं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध सामग्री के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

      माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की पहल पर जबलपुर जिले में “Become Adarsh – चलो आदर्श बनें” कार्यक्रम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया गया है।विगत वर्ष होटल विजन महल जबलपुर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी को इससे सम्बन्धित दस्तावेज सौपे कर ज़बलपुर मे शुरुआत कि थी |  ज़बलपुर मे क्रियान्वयन एवं अनुभवों के आधार पर इसके परिणामों का आकलन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी परिणाम प्राप्त होने पर इसे पूरे मध्यप्रदेश में लागू किए जाने की संभावना है। इस दृष्टि से जबलपुर में संचालित यह पहल विशेष महत्व रखती है।

19 सितंबर को होगा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे ने बताया कि जिले के शेष शिक्षक जो पूर्व मे प्रशिक्षित नहीं हो पाए थे उनके लिए 

कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत 19 सितंबर 2026, शनिवार को जबलपुर में आरंभ (चलो आदर्श बनें)” कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर, (गीता भवन) घंटाघर के पास, जबलपुर में होगा। इस चरण में प्रथम चरण में प्रशिक्षण से शेष रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यक्रम की अवधारणा, गतिविधियों एवं इसके विद्यालय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 

निम्नानुसार होगा प्रशिक्षण

पाटन एवं शहपुरा विकासखंड के प्रतिभागियों के लिए पंजीयन एवं एप इंस्टॉलेशन प्रातः 8:30 बजे तथा कार्यशाला प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। वहीं मझोली, सिहोरा एवं कुंडम विकासखंड के प्रतिभागियों के लिए पंजीयन दोपहर 1:30 बजे तथा कार्यशाला दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। कार्यशाला में शासकीय एवं अशासकीय  विद्यालयों से प्राचार्य एवं शिक्षक सहभागिता करेंगे। 

कार्यशाला में आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने विद्यालय की दर्ज संख्या, अपना एवं विद्यालय का ई-मेल तथा पिनकोड सहित आवश्यक जानकारी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही “Become Adarsh” एप्लीकेशन को कार्यशाला में आने से पूर्व अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने के लिए कहा गया है। इससे प्रशिक्षण के दौरान पंजीयन एवं एप आधारित गतिविधियों को सुगमता से संचालित किया जा सकेगा। 

23 मार्च को हुआ था प्रथम चरण का शुभारंभ

“Become Adarsh – चलो आदर्श बनें” कार्यक्रम का प्रथम चरण 23 मार्च 2026 को जबलपुर में आयोजित विशेष सम्मेलन के साथ प्रारंभ हुआ था। इस अवसर पर 3000 से अधिक प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की थी। प्रथम चरण में शिक्षकों को कार्यक्रम की मूल अवधारणा तथा विद्यालयों में इसके क्रियान्वयन की रूपरेखा से अवगत कराया गया।

       23 मार्च को प्रारंभ हुए प्रथम चरण के बाद अब 19 सितंबर को द्वितीय चरण में शेष शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। दोनों चरणों के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके संस्कार, चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण को भी प्रभावी रूप से बढ़ावा दिया जा सके।

    कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के शिक्षा विभाग कि ओर से लिए जिला समन्वयक श्री कृष्णकांत शर्मा, मोबाइल 9179170303 से संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post