संतान सप्तमी पर महिलाओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से किया पूजन
बेलखाडू, खबर केसरी - संतान सप्तमी का पर्व बेलखाडू क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपनी संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर व्रत रखा और दिनभर उपवास किया। इस अवसर पर महिलाओं ने घरों एवं मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का स्मरण किया पूजन के दौरान महिलाओं ने संतान सप्तमी की कथा सुनी और पूजा सामग्री अर्पित कर संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
