Breaking

खबर केसरी

विश्वकर्मा जयंती पर जगह-जगह हुए पूजन और भंडारे

 


बेलखाडू सहित आसपास के ग्रामों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का किया पूजन, प्रसाद का हुआ वितरण

बेलखाडू, खबर केसरी - बेलखाडू सहित बोरिया, सरोंद, नुनसर, सूरतलाई आदि ग्रामों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा जी की तस्वीर एवं प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर निजी प्रतिष्ठानों, कार्यशालाओं एवं अन्य स्थानों पर भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजन के बाद कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजनों के चलते क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post