रज्जी शुक्ला, बेलखाड़ू, खबर केसरी - पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलखाड़ू में उमंग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में बेलखाड़ू चौकी प्रभारी अमित कुमार मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. पीयूष द्विवेदी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता नगायच अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित शासकीय योजनाओं एवं विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारियां साझा कीं।चौकी प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच तथा आपात स्थिति में सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को आवश्यकता के समय उपयोग किए जाने वाले जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी नोट करवाए और साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने की समझाइश दी।
डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बालक-बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता नगायच ने भी बच्चों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम में उमंग शाला प्रभारी धर्मेंद्र अवस्थी, सह-प्रभारी निधि, दुबे जे.के. नामदेव घनश्याम छिपिए सारिका सिंह, पूर्णिमा द्विवेदी, अंकिता पटेल, सुनीता जसूजा, स्वाति मरकाम, अर्चना मिश्रा, शिखा पटेल, देवेन वर्मन, प्रियंका तिवारी गीतांजलि पांडे गजराज सिंह ठाकुर उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन पुष्पलता त्रिपाठी ने किया।
