Breaking

खबर केसरी

पनागर बस स्टैंड पर दिखेगा राहुल गांधी के 'छात्र संवाद' का सीधा प्रसारण, ब्लॉक कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी



पनागर, खबर केसरी - देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और युवाओं की समस्याओं को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी छात्रों के साथ सीधा संवाद करने जा रहे हैं। 'छात्रों की गूंज' नाम से आयोजित इस विशेष छात्र संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पनागर के नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं तक पहुँचाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पनागर द्वारा व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

​राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पनागर ब्लॉक अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने  19 सितंबर (शनिवार) शाम 5:30 बजे पनागर बस स्टैंड पर विशाल एलसीडी (LCD) टीवी स्क्रीन के माध्यम से इस कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

​कार्यक्रम की मुख्य बातें:

  • ​सीधा प्रसारण स्थान: पनागर बस स्टैंड
  • ​तिथि एवं समय: 19 सितंबर (शनिवार), शाम 5:30 बजे से
  • ​मुख्य आकर्षण: एलसीडी टीवी स्क्रीन पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 'छात्र संवाद: छात्रों की गूंज'
  • ​मुख्य मुद्दा: देश में पेपर लीक की समस्या, बेरोजगारी और युवाओं व छात्रों के भविष्य से जुड़े ज्वलंत प्रश्न।

​कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों और कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील

Post a Comment

Previous Post Next Post