Breaking

खबर केसरी

टेलीकॉम कंपनी में दो श्रमिकों की मौत के मामले में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उपमहाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन


जबलपुर

BSNL की टेलीकॉम फैक्ट्री परिसर में जर्जर शेड हटाने के दौरान दीवार गिरने से दो श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत के मामले में आज नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रवक्ता रिज़वान अली कोटी के नेतृत्व में उप महाप्रबंधक श्री आर.एन. यादव को ज्ञापन सौंपकर मृतक श्रमिकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि प्रथम दृष्टया घटना कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा इंतजामों एवं सावधानियों के अभाव का गंभीर परिणाम प्रतीत होती है। श्रमिकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ज्ञापन के माध्यम से प्रवक्ता रिज़वान अली कोटी ने कहा है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिम्मेदारों की लापरवाही प्रमाणित होने पर उसके विरुद्ध हत्या/गैर इरादतन हत्या अथवा लागू अन्य धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही मृतक श्रमिकों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान करने की मांग भी की गई।

इस अवसर पर कहा गया कि गरीब श्रमिक अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कार्य करते हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराना संबंधित विभाग एवं ठेकेदार की जिम्मेदारी है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए BSNL के सभी ठेका कार्यों में सुरक्षा मानकों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ज्ञापन सौंपते समय शिशिर नंहोरिया, आसिफ इक़बाल, बादल पंजवानी, कपिल भोजक, सागर शुक्ला, राहुल रजक, तौफ़ीक़ चंकी, एजाज़ अंसारी,अदनान अंसारी,शफी खान,लतीफ अंसारी,अदील सैय्यद, तनिष्क राय, नदीम राइन, ज़फर खान आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post