Breaking

खबर केसरी

राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक, गोंडवाना संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 


जबलपुर खबर केसरी -  1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद गोंड राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के 18 सितंबर को आयोजित होने वाले बलिदान दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में सोमवार को 'गढ़ा गोंडवाना संरक्षक संघ' के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं अपर कलेक्टर रविशंकर राय से औपचारिक मुलाकात की।

​बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए जिला प्रशासन से सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग का आग्रह किया। Collector राघवेन्द्र सिंह ने संघ की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हर संभव प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया।

​इस अवसर पर गढ़ा गोंडवाना संरक्षक संघ की ओर से संभागीय अध्यक्ष किशोरीलाल भलावी, अजय झारिया, राजेंद्र चौधरी, एडवोकेट बाल किशन चौधरी, जगदीश नन्हेट तथा गया प्रसाद धुर्वे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post