Breaking

खबर केसरी

उंगलियां चाटते रह जाएंगे जब घर पर बनाएंगे ऐसा स्वादिष्ट पोहा


जरूरी सामान:

  • ​2 कप पोहा (मोटा वाला)
  • ​1 बारीक कटा प्याज और 1 छोटा आलू (बारीक कटा हुआ)
  • ​2-3 कटी हुई हरी मिर्च और 8-10 कढ़ी पत्ते
  • ​1/4 कप मूंगफली के दाने
  • ​1 चम्मच राई (सरसों) और 1/2 चम्मच जीरा
  • ​1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • ​नमक और थोड़ी सी चीनी (स्वादानुसार)
  • ​आधा नींबू का रस और ताजा हरा धनिया
  • ​गार्निश के लिए: रतलामी या बेसन सेव और थोड़ा सा जीरावन मसाला
1 - पोहा धोना (भिगोना नहीं)

पोहे को एक छलनी में डालकर हल्के हाथों से पानी से धो लो। इसे पानी में डुबोकर बिल्कुल मत रखना वरना ये गल जाएगा। धोने के बाद छलनी में ही छोड़ दो ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए और पोहा फूल जाए। इसी वक्त इसमें थोड़ा सा नमक और आधी चम्मच चीनी मिला दो।

2 - मूंगफली भूनना

एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम करो और मूंगफली के दानों को क्रिस्पी होने तक भून कर अलग कटोरी में निकाल लो।

3 - तड़का लगाना

उसी बचे हुए तेल में राई और जीरा डालो। जब राई चटकने लगे, तो कढ़ी पत्ता, कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डाल दो। प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनो। अगर आलू डाल रहे हो, तो इसी वक्त डालकर उसे नरम होने तक फ्राई कर लो।

4 - हल्दी और पोहा मिलाना

अब तेल में हल्दी पाउडर डालो और तुरंत धुला हुआ पोहा कढ़ाई में डाल दो। हल्के हाथों से सब कुछ मिक्स करो ताकि पोहा टूटे नहीं।

5 - दम लगाना, खिले-खिले पोहे का सीक्रेट

कढ़ाई को ढक दो और गैस बिल्कुल धीमी करके 2-3 मिनट तक पोहे को भाप में पकने दो। इससे पोहा एकदम सॉफ्ट और खिला-खिला बनता है।

         गैस बंद करने के बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली, नींबू का रस और ढेर सारा बारीक कटा हरा धनिया मिला लो। प्लेट में निकालकर ऊपर से क्रिस्पी सेव और हल्का सा जीरावन मसाला छिड़क कर चाय के साथ मजे से खाओ!

Post a Comment

Previous Post Next Post