Breaking

खबर केसरी

​रिमझिम बारिश में भी नहीं रुका बप्पा के भक्तों का जोश, जयकारों के साथ गांधीग्राम में हुआ भव्य गणेश विसर्जन

 


नारायण यादव, गांधीग्राम, खबर केसरी - गणेशोत्सव का उल्लास गांधीग्राम और आसपास के इलाकों में जमकर देखने को मिला। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश भी बप्पा के भक्तों का उत्साह कम नहीं कर पाई। रिमझिम फुहारों के बीच गांधीग्राम में गणेश प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन चल समारोह निकाला गया, जिससे पूरा नगर बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।

​डीजे और ढोल-नगाड़ों पर झूमे भक्त

जानकारी के मुताबिक, गांधीग्राम में बरामबाबा समिति, बड़ी माड़िया समिति, गोकुल धाम समिति, सिद्ध विनायक समिति और गांधीग्राम बस्ती की ओर से यह शानदार चल समारोह निकाला गया। बारिश के बीच युवाओं ने ढोल-धमाल और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। पूरे रास्ते बस एक ही गूंज थी- "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।" समारोह ने पूरी बस्ती का भ्रमण किया, जहां लोगों ने जगह-जगह बप्पा की पूजा-आरती की और आशीर्वाद लिया।

​करदही नदी में नम आंखों से विदाई

देर रात तक चले इस झूमते-गाते समारोह के बाद, सुबह भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए मां बंजारी के पास स्थित करदही नदी ले जाया गया। यहां पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विघ्नहर्ता को विदाई दी। इस दौरान सभी ने बप्पा से अपने गांव, क्षेत्र और देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

#gandhigram #sihora #jabalpur #khabarkesri #madhypradesh #ganeshvisarjan 

Post a Comment

Previous Post Next Post