Breaking

खबर केसरी

अब सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, समस्याओं का सीधा समाधान देंगे KVK, वेतन सुधारों को भी मिली मंजूरी!

​(नई दिल्ली/खबर केसरी डेस्क): कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) को अब और अधिक किसान-केंद्रित और आधुनिक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर के ICAR संस्थानों और KVKs के वरिष्ठ अधिकारियों व किसानों को संबोधित करते हुए इस दिशा में कई बड़े ऐलान किए।

​उन्होंने KVKs में हो रहे सुधारों की तारीफ की और सभी कर्मचारियों को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, DARE सचिव व ICAR महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट, DAFW सचिव श्री अतिश चंद्र समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

​कार्यक्रम की कुछ सबसे खास बातें:

  • ​कर्मचारियों को बड़ी राहत: KVK कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और प्रमोशन से जुड़े सुधारों को DoE से मंजूरी मिल गई है। साथ ही, खाली पदों को तय समय में भरने के लिए राज्यों से खास अनुरोध किया जा रहा है।
  • ​लोकल समस्याओं का सीधा समाधान: KVK को स्थानीय कृषि जरूरतों से जोड़ने के लिए राज्यों के साथ MoU साइन किए जाएंगे। अब KVK सिर्फ ट्रेनिंग सेंटर नहीं रहेंगे, बल्कि किसानों को लोकल स्तर पर वैज्ञानिक सलाह और नई तकनीक देने वाले मुख्य समाधान केंद्र बनेंगे।
  • ​किसानों की राय से बनेगी योजना: रबी सीजन 2026–27 की कार्ययोजना 'Bottom-Up Approach' (जमीनी स्तर) से तैयार होगी, जिसमें किसानों की सीधी भागीदारी होगी। इसके लिए 28 और 29 सितंबर 2026 को 'रबी सम्मेलन' भी आयोजित किया जाएगा।
  • ​जागरूकता अभियान: राज्यों में मौसम के बदलाव (El Niño), उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल और फसल विविधीकरण को लेकर किसानों के लिए खास जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

​"एक आशीर्वाद का दीपक" - 17 सितंबर की खास अपील

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के अवसर पर देश के विकास के नाम एक खास आह्वान किया गया। 17 सितंबर को शाम 7 बजे सभी ICAR संस्थानों, KVKs और किसानों से “एक आशीर्वाद का दिया” जलाने की अपील की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post