पाटन, जबलपुर : राज्य शासन ने पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की है। इस फेरबदल के तहत पाटन अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) में भी बड़ा बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पाटन के वर्तमान SDOP लोकेश डावर का स्थानांतरण पाटन से बैतूल कर दिया गया है। वहीं, उनकी जगह भोपाल में पदस्थ DSP आशुतोष द्विवेदी को पाटन अनुभाग की नई कमान सौंपी गई है।
आशुतोष द्विवेदी अब पाटन अनुभाग के अंतर्गत आने वाले चारों प्रमुख थानों—कटंगी, पाटन, शहपुरा और बेलखेड़ा की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। जल्द ही नए SDOP के पदभार ग्रहण करने की संभावना है।
