Breaking

खबर केसरी

अखंड सौभाग्य की मनोकामना संग किया हरतालिका व्रत पूजन

भगवान को अर्पित किए गुजिया, खुरमा, बतिया जैसे ताजे पकवान 


नुनसर, खबर केसरी - 
वेद और शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज मुख्य रूप से माता पार्वती द्वारा भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए की गई कठोर तपस्या और उनके मिलन का संदेश देते हुए उनकी याद में मनाई जाती है

       ग्रामीण क्षेत्रों में आज घर घर में सुहागिन महिलाओ ने अखंड सौभाग्य को लेकर, अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए यह निर्जला (बिना पानी के) व्रत रखा। वहीं अविवाहित युवतियों ने भी मनचाहा वर पाने की कामना के लिए यह व्रत धारण किया। महिलाओं ने भगवान का पूजन अर्चन दौरान घरों में खुरमा, बतिया, गुजिया जैसे अन्य ताजे मिष्ठान बनाकर पुष्प , फूल माला सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित इक्षित वर मांगा।

भगवान श्री गणेश स्थापना, पूजन -- आज श्री गणेश चतुर्थी का भी शुभ संयोग हरतालिका तीज के साथ रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में लोग ढोल, बाजे बजाकर अपने अपने घरों एवं गणेशोत्सव समितियों तक खुशिया मनाते हुए दिखाई दिए। विद्वान शास्त्रियों से स्थापना पूजन को लोगो ने ज्यादा महत्व दिया। घर हो या पंडाल स्थापित स्थलों की साज सज्जा में सभी जुटे हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post