Breaking

खबर केसरी

घर-घर विराजे प्रथम पूज्य गणपति, हरतालिका तीज पर सुहागनों ने किया पूजन


बेलखाडू, खबर केसरी -  गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के पावन अवसर पर सोमवार को बेलखाडू सहित आसपास के ग्रामों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल दिखाई दिया। सुबह से ही घरों एवं विभिन्न स्थानों पर बनाए गए आकर्षक पंडालों में विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। गणपति स्थापना के साथ ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रथम पूज्य भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

        वहीं हरतालिका तीज के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से फुलेरा बांधकर उसे सजाया और उसके नीचे भगवान शिव-पार्वती का पूजन किया। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य तथा परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की एवं कन्याओं ने अच्छे जीवनसाथी की कामना को लेकर भगवान शिव-पार्वती की आराधना की। शाम को पूजन के बाद महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post