Breaking

खबर केसरी

अस्पताल संचालक की बेकाबू SUV ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, 3 गंभीर घायल; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


जबलपुर (खबर केसरी)। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरा बाजार थाने के ठीक सामने एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार SUV ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर मारने वाली SUV शहर के एक निजी अस्पताल संचालक की बताई जा रही है। हादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

​थाने के सामने हादसा, फिर भी पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

हैरानी की बात यह है कि घटना गोरा बाजार थाने के ठीक सामने घटित हुई, इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि मामले में पुलिस अब तक खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है और कोई ठोस जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

​अस्पताल संचालक के वाहन से जुड़ा मामला होने के चलते अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के वक्त SUV की रफ्तार कितनी थी, लापरवाही किसकी थी और पुलिस ने अब तक क्या कानूनी कदम उठाए हैं—इन तमाम सवालों के जवाब निष्पक्ष जांच के बाद ही साफ हो सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post