गोपालगंज (खबर केसरी) - जिले में किसान समृद्धि, युवा रोजगार और महिला उद्यमिता को नई गति देने के उद्देश्य से “कृषि जन कल्याण संवाद” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और पहलों का बारीकी से अवलोकन किया।
इस दौरान मंत्री जी ने किसानों, युवाओं और महिला उद्यमियों से सीधा संवाद कर खेती-किसानी को आधुनिक व लाभकारी बनाने पर जोर दिया। संवाद के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान व युवा उपस्थित रहे।
