पटना (खबर केसरी) - पटना के होटल चाणक्य में रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी (Rotary Club of Patna City) द्वारा 'फ्यूचर शेपिंग टीचर अवॉर्ड' कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समर्पित और प्रतिभावान शिक्षकों को सम्मानित किया।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए संजय पासवान ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य के सच्चे शिल्पकार हैं। उनका सम्मान वास्तव में उस ज्ञान, संस्कार और समर्पण का आदर है, जिससे हमारा समाज सशक्त बनता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षित युवा, सशक्त समाज और श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण ही एक समर्पित शिक्षक की समाज को सबसे बड़ी देन है।
समारोह के अंत में उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों और आयोजक मंडल को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
