Breaking

खबर केसरी

बरेला में राज्य कर्मचारी संघ की हुंकार: नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, TET निरस्त करने, OPS और ई-अटेंडेंस में सुधार की मांग

 


बरेला (जबलपुर) - मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील शाखा बरेला (जबलपुर) ने कर्मचारियों और शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों के जल्द निराकरण की अपील की।

​कर्मचारियों की 3 प्रमुख मांगें:

  • ​TET परीक्षा निरस्तीकरण: शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए अनुचित शर्तों वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग उठाई गई।
  • ​पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली: कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य और सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए OPS को पुनः लागू करने का आग्रह किया गया।
  • ​ई-अटेंडेंस में व्यावहारिक सुधार: वर्तमान ई-अटेंडेंस प्रणाली में आ रही तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं को दूर कर इसमें आवश्यक संशोधन की मांग की गई।

​ज्ञापन सौंपते समय तहसील शाखा अध्यक्ष रजनीश कुमार पाण्डेय, सचिव शुभसंदेश सिंगोर, ब्लॉक अध्यक्ष रामदास वरकडे, सचिव निर्मल लोधी, शहजाद द्विवेदी, डालचंद पासी, मुकेश मेहरा, मनोज सिंह, अंशुल साहू, शेर सिंह, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, प्रमोद विश्वकर्मा, सुरेंद्र चौबे और बृजेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post