खबर केसरी, जबलपुर - जबलपुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गोहलपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 1 बालिग आरोपी और 2 विधि-विवादित बालकों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 9 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
घेराबंदी कर पकड़ा, झाड़ियों में छिपाकर रखी थीं गाड़ियां:
पुलिस को आनंद नगर बस स्टॉप के पीछे बिना नंबर की यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़े तीन संदिग्ध लड़कों की सूचना मिली थी। दबिश देकर पकड़े जाने पर मुख्य आरोपी फैजान खान उर्फ फिज़्जू (18 वर्ष, निवासी चारखंभा, गोहलपुर) और उसके साथ मौजूद 17-17 वर्ष के दो नाबालिगों ने वाहन के कोई कागजात पेश नहीं किए।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने सिविल लाइन क्षेत्र से मोटरसाइकिल चुराना स्वीकार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर अहमद नगर की झाड़ियों में छिपाकर रखी गईं 8 अन्य गाड़ियां भी बरामद की गईं। यह गिरोह गोहलपुर, लॉर्डगंज, ओमती, ग्वारीघाट और कोतवाली थाना क्षेत्रों से गाड़ियां चुराकर झाड़ियों में डंप करता था।
बरामद किए गए वाहन:
- यामाहा एफजेड (MP 20 ZQ 0160) – सिविल लाइन
- सुजुकी एक्सेस 125 (MP 20 ZA 7002) – गोहलपुर
- होंडा एक्टिवा (MP 20 SN 4529) – गोहलपुर
- हीरो स्प्लेंडर प्लस (MP 20 NK 1893) – गोहलपुर
- हीरो स्प्लेंडर प्लस (MP 20 ZB 2631) – लॉर्डगंज
- होंडा एक्टिवा (MP 20 SL 7301) – कोतवाली
- हीरो स्प्लेंडर प्लस (MP 20 NE 2184) – ग्वारीघाट
- होंडा शाइन (MP 20 NG 3753) – ओमती
- बजाज पल्सर एनएस (MP 21 MR 4161) – ओमती
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही अन्य शेष वाहन स्वामियों की पहचान की जा रही है।
#jabalpur #khabarkesri #madhypradesh #jabalpurpolice #gohalpur
