गांधी जयंती पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
खबर केसरी, बलपुर :- जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के 63वें स्थापना दिवस एवं महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर कनेकृविवि की समस्त इकाइयों में कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया。 इस अवसर पर कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, एनसीसी एवं एनएसएस के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ अटल बिहारी बाजपेयी प्रशासनिक भवन, विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, जबलपुर सहित विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों में पहुंचकर हाथों में झाड़ू थामकर साफ-सफाई की और परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया。 इस दौरान कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय के 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई हैं और गांधी जयंती के मौके पर क्लीन कनेकृविवि और ग्रीन कनेकृविवि के तहत साफ-सफाई की गई और स्वच्छता का संदेश देकर हमेशा ही अपने संस्थान, ऑफिस एवं आसपास स्वच्छ वातावरण बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया।
एसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली
- कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के एसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक किया。
- विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रांगण एवं छात्रावास की साफ-सफाई करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा कर उसका डिस्पोजल किया。
गरिमामयी उपस्थिति
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. एस.के. प्यासी, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बारचे, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ.ए.के. जैन, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी.आर.शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अल्पना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, डॉ. बी.एस. द्विवेदी, डॉ. ब्रजेश दीक्षित, डॉ. ज्ञानेन्द्र तिवारी, डॉ. नम्रता जैन, डॉ. रजनर बिसेन, डॉ. सुब्रता शर्मा, डॉ. दीपक राठी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारियों एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#jabalpur #jnkvv #madhypradesh #khabarkesri #swachchtaabhiyan

.jpg)