Breaking

खबर केसरी

आकाशवाणी भवन में राहुल-प्रियंका का 9 घंटे हाई-वोल्टेज ड्रामा, चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष; हिरासत में लिए गए दिग्गज नेता

 


​नई दिल्ली खबर केसरी :-  राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ मुख्य विपक्षी गठबंधन 'INDIA' का भारी आक्रोश देखने को मिला है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में 300 से अधिक सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकाला।

​हालाँकि, पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद इस मार्च ने एक बड़ा मोड़ ले लिया और राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ सीधे आकाशवाणी भवन के अंदर धरने पर बैठ गए। लगभग 9 घंटे चले इस धरने के बाद देर शाम दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं को हिरासत में ले लिया।



​सड़क से लेकर आकाशवाणी तक... दिनभर यूं चला 'सियासी संग्राम':

  • ​बैरिकेड पर चढ़े राहुल, अखिलेश ने भी तोड़ी बैरिकेडिंग: जब पुलिस ने विपक्षी सांसदों को नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। राहुल गांधी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी लोहे के भारी बैरिकेड्स पर चढ़ गए। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पुलिस की बैरिकेडिंग फांदते हुए नज़र आए।

  • ​आकाशवाणी भवन बना नया 'धरना स्थल': पुलिस की कार्रवाई के बीच राहुल और प्रियंका गांधी अचानक पास ही स्थित आकाशवाणी भवन के रिसेप्शन गेट से अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद वहीं चटाई बिछाकर उनका 9 घंटे लंबा धरना शुरू हो गया।

  • ​"कोई बचकर नहीं भागेगा...": राहुल गांधी ने आक्रामक लहज़े में कहा, "हम लोकतंत्र बचाने के लिए खड़े हैं। 300 सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने से रोका जा रहा है। ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं। यह देश के साथ गद्दारी है, और कोई भी बचकर नहीं भाग पाएगा"।

  • ​चुनाव आयोग का पटलवार: वहीं, इस पूरे हंगामे पर चुनाव आयोग ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि राहुल गांधी या विपक्ष की तरफ से बैठक के लिए पहले से कोई अपॉइंटमेंट नहीं लिया गया था। आयोग ने कहा कि एक साथ 200-300 लोगों से मिलना तय प्रोटोकॉल के विपरीत है, फिर भी उन्होंने ज्ञापन लेने के लिए अपने अधिकारी को भेजा था, जिसे सांसदों ने नकार दिया।


​दिग्गजों की हुई गिरफ्तारी

देर शाम पुलिस ने आकाशवाणी परिसर को खाली कराते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, और केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया और अलग-अलग बसों में बिठाकर थाने ले गई। प्रदर्शन के दौरान "वोट चोर, गद्दी छोड़" के नारे पूरे इलाके में गूंजते रहे।

#delhi #rahulgandhi #akhileshyadav  #priyankagandhi #ECI  #akashwani #congress #youthcongress #iyc 

Post a Comment

Previous Post Next Post