रज्जी (देवेंद्र) शुक्ला, खबर केसरी बेलखाडू - कटंगी रोड पर बेलखाडू के समीप लगभग सौ वर्ष पुराना विशाल हनुमान बाग स्थल की भूमि व मंदिर, रंगमंच भवन, यज्ञशाला आदि स्थित है। यहां यज्ञ, भागवत कथा, धार्मिक अनुष्ठान,खेलकूद, मेला , किसान सोसायटी का केंद्र सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान का केंद्र पिछले सौ वर्ष से है।
ग्रामीणों का कहना है कि यही बाजू से रिंग रोड का निर्माण पिछले वर्षों से हो रहा था जिसके लिए जिला कलेक्टर के अनुमोदन पर भारत सरकार एनएचएआई के इस निर्माण कार्य हेतु रिंग रोड निर्माण में लगने वाली सामग्री का स्टॉक, गाड़ियां, यार्ड डिपो बना लिया गया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्याप्त है। प्रतिवर्ष होने वाले धार्मिक अनुष्ठान सहित मेला,किसानों के कार्य रुके हुए हैं। साथ ही हनुमान बाग धार्मिक स्थल नष्ट हो रहा है।
आज ग्राम भर्रा, झगरा, अचलोनी, बेलखाडू, बोरिया, रमखिरिया, मोहास, नगना, बरौदा आदि गांव के 80 लोग एकत्रित होकर बुजुर्ग वरिष्ठ किसान नेता जुगल किशोर पटेल भर्रा के नेतृत्व में पी डब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के निवास पहुंचे। जहां सभी ने हनुमान बाग मैदान का मुद्दा रखा जिस पर मंत्री राकेश सिंह ने हल कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता जुगल किशोर पटेल,गोविंद पटेल, ईश्वर सिंह ठाकुर,सौरभ पटेल, सुनील पटेल, बबलू पटेल, शरबम ठाकुर, राजाराम पटेल,सरपंच प्रदीप पटेल, कपिल पटेल, अजय पटेल अज्जू, डॉक्टर विशाल पटेल, धर्मेंद्र राजपूत, सत्य नारायण पटेल, सरपंच शुभम पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।
#belkhado #jabalpur #lalbag #khabarkesri #madhypradesh
