Breaking

खबर केसरी

एबीवीपी जबलपुर में प्रदर्शन, देशविरोधी भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ उठाई आवाज



जबलपुर, खबर केसरी :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर में देश के भीतर फैलाए जा रहे भ्रामक माहौल और युवाओं को बरगलाने की कोशिशों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने देश और भारतीय सेना के सम्मान में जमकर नारेबाजी की और यह स्पष्ट संदेश दिया कि देश का युवा किसी भी प्रकार के बहकावे में आने वाला नहीं है, बल्कि वह केवल राष्ट्रहित और सकारात्मक चिंतन के साथ आगे बढ़ेगा।


 
देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ महानगर मंत्री का बयान

           प्रदर्शन के दौरान महानगर मंत्री आर्यन पुंज ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व और देशविरोधी ताकतें युवाओं को गुमराह करने और समाज में भ्रम फैलाने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं, जिसे परिषद कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि राष्ट्रहित के खिलाफ उठने वाली हर आवाज का कड़ा विरोध किया जाएगा।


विपक्ष पर साधा निशाना, बाहरी लोगों पर लगाए आरोप

            परिषद के प्रतिनिधियों ने विपक्ष पर तीखा निशाना साधते हुए यह भी आरोप लगाया कि कुछ बाहरी तत्व लगातार युवाओं को उनके मार्ग से भटकाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। प्रतिनिधियों ने दावा किया कि नीट पेपर लीक के नाम पर हुए कथित 'जन-जी' विरोध प्रदर्शन और हाल ही में दिल्ली में हुए प्रदर्शनों में कोई भी वास्तविक विद्यार्थी शामिल नहीं था। उनके अनुसार, इन आयोजनों में केवल वे लोग मौजूद थे जो देशविरोधी नारे लगाकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, इसी देशविरोधी और भ्रामक गतिविधियों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जबलपुर में अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। 

#Jabalpur #khabarkesri #madhypradesh #abvpjabalpur #rdvvjabalpur


Post a Comment

Previous Post Next Post