खबर केसरी, जबलपुर - 2 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महाराजपुर (पनागर विधानसभा क्षेत्र 101, जबलपुर) के तत्वावधान में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम वार्ड क्रमांक- 77, सुहागी स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती संगीता सिंह जी के निवास स्थान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, ओर शास्त्री जी द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा और स्वाबलंबन के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर महाराजपुर ब्लॉक के पदाधिकारी एवं सेंकडो कांग्रेस कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जन उपस्थित हुए, जिनमे ब्लॉक अध्यक्ष महाराजपुर सुभाष पटेल, श्रीमती संगीता सिंह, प्रवीण चौबे, विजय यादव, लक्ष्मण गोटिया, राजेंद्र बाल्मिक, अजय पाल सिंह, एड. शंकर सिंह, राजकुमार चक्रवर्ती, एड.मधु पाल सिंह सेंगर, अतुल विश्वकर्मा, मोतीलाल गोटिया, संजू ठाकुर, सीताराम भारद्वाज, एड. राजकुमार चक्रवर्ती, राकेश चक्रवर्ती, देवेंद्र गोटिया, प्रशांत सोनी, एड. सत्येंद्र सिंह, आनंद जायसवाल, इंद्रजीत कोरी, मोहित झरिया, एड. कमलेश वैष्णव, एड. जितेंद्र यादव, मुकेश सेन, सुमित कुमार, विनोद कुशवाहा, आर्यन यादव, प्रशांत झरिया ,आयुष मेहरा, आर्यन सेन, ललित मेहरा, संदीप ठाकुर ,प्रशांत मिश्रा ,नीरज रजक, आशीष रैकवार, सतीश पटेल, अनिल अग्रेकर ,शुभम सेन, संतोष वर्मा, मगन लाल, संदीप पटेल, अनीता उपाध्याय, लता वैष्णव, कविता ठाकुर, सीमा पटेल ,राधा पटेल, सीता ठाकुर, किशन वैष्णव, सुमन देवरिया, कलावती गुप्ता, सुषमा वैष्णव, अनीता विश्वकर्मा ,चंदा पटेल, संध्या सेन, सुरेंद्र उपाध्याय, अनीता सेन, कविता सेन, आदि उपस्थित रहे।

