Breaking

खबर केसरी

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के प्रथम पनागर आगमन पर उमड़ा युवा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

पनागर,खबर केसरी - भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी एवं मध्यप्रदेश युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम पनागर विधानसभा आगमन पर बेटिवर होटल में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पनागर विधायक सुशील तिवारी एवं युवा मोर्चा जबलपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष हर्ष तिवारी के नेतृत्व में किया गया।

  इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुष्पमालाओं एवं आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया।

       कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजमणि सिंह बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री राकेश परस्ते, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रियंक जैन, युवा मोर्चा जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष अंकुर जैन, जिला मंत्री मनोज यादव, एमआईसी सदस्य सुभाष तिवारी, मंडल संयोजक आनंद जैन 'मिंन्चू', आनंद साहू, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र साहू, प्रदीप पटेल, संतोष साहू, विजय सिंह ठाकुर, लखन देवानी, अर्पित जैन, राहुल बारी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति सक्रियता देखने को मिली। राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी का पनागर विधानसभा में यह प्रथम आगमन स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रमुख संगठनात्मक अवसर रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post