Breaking

खबर केसरी

कचरे से बन रही बिजली या नहीं? जानने सीधे कठौंदा प्लांट पहुंचे कलेक्टर, पटाखा बाजार का भी लिया जायजा

 


​निगमायुक्त के साथ किया वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट और एसटीपी का निरीक्षण; पर्यावरण मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश

​खबर केसरी जबलपुर :- शहर के कचरे का सही तरीके से निपटान हो और पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कठौंदा स्थित अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का मुआयना किया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के साथ स्वच्छता पार्क, वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (सीएंडडी) वेस्ट और एसटीपी की कार्यप्रणाली को समझा।

निरीक्षण की खास बातें:

  • ​कचरे का वैज्ञानिक निपटान: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ठोस कचरे का कलेक्शन और उसका निपटान पूरी तरह से वैज्ञानिक और तय पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप होना चाहिए।
  • ​वेस्ट-टू-एनर्जी की मॉनिटरिंग: कचरे से ऊर्जा (बिजली) बनाने की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया और संयंत्रों के संचालन की स्थिति जांची।
  • ​त्योहारों से पहले सुरक्षा की परख: प्लांट के बाद कलेक्टर का काफिला सीधे पटाखा बाजार पहुंचा। यहां उन्होंने आग से बचाव और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का मुआयना किया और अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।


Post a Comment

Previous Post Next Post