Breaking

खबर केसरी

मिसरोद स्कूल विवाद: सड़क पर उतरे छात्र, आरोपी टीचर का बागरोदा तबादला

 ​


भोपाल (खबर केसरी ब्यूरो): - मिसरोद स्थित शासकीय नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल की एक शिक्षिका पर पढ़ाई की जगह निजी काम कराने, पैसे मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राएं सड़क पर धरने पर बैठ गए।

​छात्रों का कहना था कि प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल के नाम पर अनुचित दबाव बनाया जाता है और विरोध करने पर फेल करने की धमकियां दी जाती हैं। करीब चार घंटे तक चले हंगामे और समझाइश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से बागरोदा स्कूल अटैच/ट्रांसफर कर दिया। प्रशासन ने मामले में विस्तृत विभागीय जांच बैठा दी है।  


Post a Comment

Previous Post Next Post