खबर केसरी, रमेश रजक तेवर, जबलपुर - जियो पेट्रोल पंप, तेवर के पास एक 14 चक्का ट्रक ने रिवर्स करते समय होंडा सिटी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौके पर कुछ देर के लिए हलचल की स्थिति बन गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक को पीछे करते समय यह घटना हुई, जिसमें होंडा सिटी कार ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी समझौते के जरिए मामले का निपटारा कर लिया गया।
फिलहाल, घटना को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Tags
जबलपुर हमारा शहर
