Breaking

खबर केसरी

न्यू मार्केट में भीषण अग्निकांड: छोले-भटूरे की दुकान से भड़की आग, कई दुकानें जलकर खाक

 


​भोपाल (खबर केसरी ब्यूरो): - राजधानी के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक इलाके न्यू मार्केट में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग एक प्रसिद्ध छोले-भटूरे की दुकान में लगी भट्ठी से शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

​लपटें इतनी तेज थीं कि पास की रेडीमेड गारमेंट्स, मोबाइल और बर्तनों की दुकानों समेत करीब दर्जनभर रेहड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। आग लगने के तुरंत बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाकर भागने लगे। व्यापारियों का कहना है कि संकरे रास्तों और अवैध अतिक्रमण की वजह से दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन लाखों रुपये का माल जलकर खाक होने का अनुमान है। प्रशासन नुकसान के आकलन और सुरक्षा मानकों की जांच में जुटा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post