Breaking

खबर केसरी

अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने नर्सिंग छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक

महेंद्र दुबे खबर केसरी, नुनसर -  9 अक्टूबर को नुनसर मे  रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, जबलपुर ग्लोबल नेचर केयर संगठन  के अंतर्गत बी.एससी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्राओं द्वारा ग्राम नुनसर में अंगदान के महत्व के प्रति जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

      नाटक के माध्यम से छात्राओं ने बताया कि अंगदान जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने किडनी, लिवर, हृदय जैसे अंगों के प्रत्यारोपण तथा नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में छात्राओं - रानी, सबरीन, सैंड्रा, रूबी, साक्षी, संजना, सारिका, सरस्वती, रागिनी एवं शालिनी गुप्ता ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. वेरोनिका डेविड द्वारा किया गया, वहीं कार्यक्रम श्रीमती दिव्यांजलि द्विवेदी एवं पल्लवी रैकवार के निरीक्षण में संपन्न हुआ। सुधीर दुबे, श्री कांत शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ला, शिव प्रसाद पांडे,  कार्यक्रम के दौरान  उपस्थित रहे ।

#nunsar #jabalpur #khabarkesri #madhypradesh 


Post a Comment

Previous Post Next Post