जबलपुर, खबर केसरी - बहुजन समाज पार्टी द्वारा शहीद राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह जी के 169वे बलिदान दिवस पर जबलपुर (हाइकोर्ट के पास) विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है. पार्टी के केंद्रीय प्रभारी मध्य प्रदेश मान सुरेश राव जी,बसपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जियालाल अहिरवार जी, प्रदेश प्रभारी एड. दिलीप बौद्ध जी, कमलेश बौद्ध जी, जोन प्रभारी रामजी सतनाम जी,शरण चौधरी जी. इन्दर सिंह जी, सहित लोकसभा के प्रभारी साथी विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचेंगे.
जनसभा में बसपा राज्यसभा सांसद व सेंट्रल को आर्डिनेटर रामजी गौतम जी मुख्य अतिथि होंगे जनसभा सुबह 11 बजे से सुरु होगी जिसमें जबलपुर जिले की सभी विधानसभाओं सहित मंडला लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभाओं के बसपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. सभी पदाधिकारियों से उपस्थित होने की अपील की है।
